बिना 1 बूंद तेल के प्रेशर कुकर में बनाएं पकौड़े, खाकर आएगा मजा
बाहर झमाझम बारिश हो रही हो और चाय के साथ गरमा-गरम पकौड़ों की बात न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है. शायद ही कोई
बाहर झमाझम बारिश हो रही हो और चाय के साथ गरमा-गरम पकौड़ों की बात न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है. शायद ही कोई होगा जिसका इस मौसम में पकौड़े खाने का मन न करता हो. लेकिन कई लोग मन करते हुए भी ज्यादा तेल की वजह से पकौड़े खाने से बचते हैं. तेल में तले होने की वजह पकौड़े उनकी सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं. ऐसे में वो पकौड़े खाने का अपना मन मार लेते हैं.
अगर आप उन्हीं लोगों में से हैं, जिनका बारिश के मौसम में पकौड़े खाने का खूब मन करता है लेकिन सेहत का ख्याल आते ही खा नहीं पाते हैं तो ये खबर आपके लिए है. अगर आप भी बिना डीप फ्राई किए पकौड़ों का स्वाद लेना चाहते हैं, तो आज हम आपको उसकी ट्रिक बताने वाले हैं. अगर आप सोच रहे हैं कि हम एयर फ्रायर वाला नुस्खा बताएंगे तो आप गलत हैं.
बिना तेल के आप प्रेशर कुकर में पकौड़े बना पाएंगे वो भी बहुत ही आसानी से. इस तरीके में एक बूंद तेल डाले बिना भी स्वादिष्ट और कुरकुरे पकौड़े तैयार किए जा सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे आप प्रेशर कुकर में पकौड़े बना सकते हैं. सबसे पहले तैयार करें बैटर: पकौड़े चाहे प्रेशर कुकर में बनाने हों या फिर कड़ाही में तलने हों सबसे पहले उनका बैटर तैयार किया जाता है.
बैटर तैयार करने के लिए एक बड़े बर्तन में बेसन लें. इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च, अजवाइन और अपनी पसंद के दूसरे मसाले डालें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर स्मूद घोल तैयार करें. इस बात का ध्यान रखना होगा कि बैटर न ज्यादा पतला हो और न ही बहुत गाढ़ा.
