पुणे: वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट की इमारत गिरी, 15 लोगों के फंसे होने की आशंका
भारी बारिश की वजह से देश के कई राज्यों में तबाही मची है. महाराष्ट्र के कई हिस्सों में एक के बाद एक हादसे हो रहे
भारी बारिश की वजह से देश के कई राज्यों में तबाही मची है. महाराष्ट्र के कई हिस्सों में एक के बाद एक हादसे हो रहे हैं. वहीं, पुणे में भी इमारतें गिरने का सिलसिला जारी है. दरअसल बुधवार को पुणे में एक और इमारत ढह गई है, हालांकि ये इमारत बारिश की वजह से नहीं, बल्कि कचरे के दबाव से ढही है.
