लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ पर निज्जर के कत्ल की साजिश का आरोप
अमेरिका की एक अदालत में दाखिल आरोप पत्र (Indictment) में खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर बड़ा दावा किया गया है. दस्तावेज़ों
अमेरिका की एक अदालत में दाखिल आरोप पत्र (Indictment) में खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर बड़ा दावा किया गया है. दस्तावेज़ों में आरोप लगाया गया है कि लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ ने हत्या का आदेश दिया था. आरोप पत्र में यह भी कहा गया है कि हत्या की साजिश को अंजाम देने के लिए निज्जर की तस्वीर और उसके कई पते सहयोगियों तक पहुंचाए गए थे. हालांकि यह ध्यान रखना जरूरी है कि अमेरिकी अदालत में दाखिल आरोपपत्र केवल आरोप हैं और अदालत में दोष साबित होने तक सभी आरोपी कानूनन निर्दोष माने जाते हैं.
