मां ने कहा- रील कम बनाया करो... कुछ घंटे बाद नहर में मिली बेटी की लाश
उत्तर प्रदेश के चंदौली से एक दुखद मामला सामने आया है. यहां एक युवती का शव नहर में मिला है. शुरुआती जांच में पुलिस का
उत्तर प्रदेश के चंदौली से एक दुखद मामला सामने आया है. यहां एक युवती का शव नहर में मिला है. शुरुआती जांच में पुलिस का कहना है कि युवती को उसकी मां ने सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर डांटा था. इसके बाद वह घर से चली गई और बाद में उसका शव नहर में मिला. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
