शर्मिंदगी का सिलसिला... गंभीर के दौर में बार-बार क्यों टूट रही टीम इंडिया?
भारतीय क्रिकेट में बदलाव का दौर नया नहीं है. इससे पहले भी कई बड़े खिलाड़ी गए, नई टीमें बनीं और नए कप्तानों व कोचों ने
भारतीय क्रिकेट में बदलाव का दौर नया नहीं है. इससे पहले भी कई बड़े खिलाड़ी गए, नई टीमें बनीं और नए कप्तानों व कोचों ने जिम्मेदारी संभाली. हर बदलाव अपने साथ चुनौतियां लेकर आता है, लेकिन मौजूदा दौर की सबसे बड़ी चिंता सिर्फ हार नहीं, बल्कि हार का पैटर्न है. ऐसा पैटर्न, जिसमें हर कुछ हफ्तों या महीनों बाद भारतीय क्रिकेट के नाम कोई नया शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो रहा है.
