इंडोनेशिया में ओ३म्-ओ३म्, PM ने किया प्रांबानन मंदिर के जीर्णोद्धार प्रोजेक्ट का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने बुधवार को योग्याकार्ता में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल 'प्रम्बानन मंदिर' के जीर्णोद्धार प्रोजेक्ट का संयुक्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने बुधवार को योग्याकार्ता में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल 'प्रम्बानन मंदिर' के जीर्णोद्धार प्रोजेक्ट का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया. ये द्विपक्षीय सांस्कृतिक सहयोग में एक अहम पड़ाव है.
प्रधानमंत्री ने इस प्राचीन मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान में पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आए. इसके बाद पीएम ने वहां मौजूद अधिकारियों से बातचीत की.
इस पूरी पुनरुद्धार परियोजना को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा इंडोनेशिया के संस्कृति मंत्रालय और इंडोनेशियन हेरिटेज इंस्टीट्यूट के साथ मिलकर संयुक्त रूप से संचालित किया जा रहा
है. भारत की 'एक्ट ईस्ट नीति' और 'महासागर विजन' के तहत इस सांस्कृतिक साझेदारी को ठोस तकनीकी सहयोग में बदलने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.
