एक मीटिंग और सब खत्म... सोशल मीडिया पर छाईं 'ले-ऑफ' की ये एक जैसी कहानियां
सुबह ऑफिस के लिए तैयार होना, मां-बाप का फख्र से मुस्कुराना, और शाम को एक ईमेल या 10 मिनट की मीटिंग के बाद अचानक 'बेरोजगार'
सुबह ऑफिस के लिए तैयार होना, मां-बाप का फख्र से मुस्कुराना, और शाम को एक ईमेल या 10 मिनट की मीटिंग के बाद अचानक 'बेरोजगार' हो जाना...
साल 2026 में कॉर्पोरेट जगत की यह सबसे डरावनी हकीकत बन चुकी है. इस समय लिंक्डइन, रेडिट और इंस्टाग्राम पर ऐसे कई वीडियो और पोस्ट
वायरल हो रहे हैं, जिन्हें पढ़कर और देखकर किसी की भी आंखें नम हो जाएं. ये कहानियां सिर्फ नौकरी जाने की नहीं हैं, ये कहानियां
हैं एक झटके में पहचान खो देने की, ईएमआई (EMI) के डर की और टूटते हुए भरोसे की.
