बारिश का कहर! नासिक में 300 से ज्यादा छात्रों का एग्जाम छूटा
महाराष्ट्र के नासिक में भारी मानसूनी बारिश और एक कंस्ट्रक्शन साइट पर जमीन धंसने के कारण नासिक-त्र्यंबकेश्वर रोड पर भीषण ट्रैफिक जाम लग गया. इस
महाराष्ट्र के नासिक में भारी मानसूनी बारिश और एक कंस्ट्रक्शन साइट पर जमीन धंसने के कारण नासिक-त्र्यंबकेश्वर रोड पर भीषण ट्रैफिक जाम लग गया. इस वजह से 300 से अधिक छात्र अपनी यूनिवर्सिटी परीक्षाओं के लिए समय पर नहीं पहुंच सके. इंजीनियरिंग और फार्मेसी के कई छात्रों की परीक्षाएं छूट गईं, जिससे छात्रों और उनके परिवारों में निराशा और आक्रोश फैल गया.
