मुंबई: रिवर्स करते वक्त बेकाबू हुई बस, ऑटो और पैदल यात्री को मारी टक्कर
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में BEST यानी बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट की एक इलेक्ट्रिक बस हादसे की वजह बन गई. भांडुप इलाके में रिवर्स
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में BEST यानी बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट की एक इलेक्ट्रिक बस हादसे की वजह बन गई. भांडुप इलाके में रिवर्स लेते वक्त बस बेकाबू हो गई. इस दौरान, बस ने कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद एक पैदल यात्री को भी अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में एक शख्स घायल हुआ है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है.
