वायनाड में लापरवाही बनी मौत की वजह?: जांच पूरी होने तक नहीं होगा टनल का काम; CM ने किया मुआवजे का एलान
केरल के वायनाड में टनल निर्माण स्थल के पास हुए भीषण भूस्खलन में तीन प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग अब भी
केरल के वायनाड में टनल निर्माण स्थल के पास हुए भीषण भूस्खलन में तीन प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग अब भी लापता हैं।
NDRF, फायर फोर्स और खोजी कुत्तों की मदद से बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। लेकिन अभी तक कोई खास सफलता नहीं मिल पाई है।
इस पूरे कघटना को जहां राज्य सरकार ने मानव-जनित आपदा बताया है, वहीं, टनल निर्माण कंपनी ने आरोपों से इनकार किया है। इस हादसे पर मुख्यमंत्री वी.डी.
सतीसन ने कहा है कि हादसे के कारणों की विस्तृत जांच के बाद ही वायनाड टनल प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य दोबारा शुरू किया जाएगा।
