वो सिंगर जिसका गाना सुनकर रो पड़ी थीं ऐश्वर्या, कौन हैं विपिन?
बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के फेमस सिंगर विपिन अनेजा इन दिनों सुर्खियों में हैं. वह डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के अपने
बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के फेमस सिंगर विपिन अनेजा इन दिनों सुर्खियों में हैं. वह डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के अपने नए गाने 'तेरे पास मैं' को लेकर लगातार चर्चा बटोर रहे हैं. हाल ही में 'आजतक' से हुई खास बातचीत में विपिन ने अपनी म्यूजिकल जर्नी, लेजेंड्री कंपोजर ए आर रहमान के साथ काम करने के एक्सपीरियंस और म्यूजिक को लेकर खुलकर बात की. इसके साथ ही उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी अधूरी ख्वाहिशों का भी जिक्र किया.
