दिवंगत मां का आंचल ओढ़ दुल्हन बनीं अंशुला, ब्राइडल लुक ने जीता दिल
बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने. अंशुला 6 जुलाई 2026 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रहे रोहन ठक्कर के
बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने. अंशुला 6 जुलाई 2026 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रहे रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंध गईं. उनका दुल्हन वाला लुक ऊपर से नीचे तक लाजवाब था. लेकिन इस लुक की सबसे खास चीज उनका लहंगा या जूलरी नहीं, बल्कि उनका दुपट्टा रहा.
दरअसल, हर दुल्हन चाहती है कि उसकी शादी के दिन कोई ऐसी चीज उसके साथ हो, जो उसे अपने सबसे करीब इंसान की याद दिलाए. अंशुला के लिए वो चीज उनकी दिवंगत मां मोना शौरी कपूर का 42 साल पुराना दुपट्टा था. शादी के दिन अंशुला ने अपनी मां का वही गोल्ड टिश्यू और जरदोजी वाला दुपट्टा ओढ़ा.
अंशुला ने बताया कि दुल्हन बनने का उनका सबसे बड़ा सपना यही था कि वह अपनी मां के इस दुपट्टे को अपने साथ रखें. उनकी ये इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रही है. 42 साल पुराने मां के दुपट्टे को बनाया ब्राइडल लुक की जान अंशुला कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि जब उन्होंने दुल्हन बनने के बारे में सोचा था, तब से उन्हें सिर्फ एक बात पक्की पता थी.
वो ये थी कि वो अपनी मां मोना शौरी कपूर का 42 साल पुराना गोल्ड टिश्यू और जरदोजी वाला दुपट्टा जरूर पहनेंगी.
