'दफना दो या कहीं भी फेंक दो', प्रभास के एनकाउंटर पर बोलीं मां
बरुईपुर रेप और मर्डर केस के मुख्य आरोपी प्रभास मंडल के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद उसकी मां संध्या मंडल ने कहा कि
बरुईपुर रेप और मर्डर केस के मुख्य आरोपी प्रभास मंडल के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद उसकी मां संध्या मंडल ने कहा कि बेटे ने जो किया, उसी का परिणाम उसे मिला और वह उसका शव लेने भी नहीं जाएंगी. उसके शव का जो करना है कर दो. पुलिस का दावा है कि आरोपी ने पुलिसकर्मी की बंदूक छीनकर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया.
