'ले जाओ उसे, दफना दो या कहीं भी फेंक दो जो करना है करो...' प्रभास मंडल के एनकाउंटर पर बोलीं मां
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बरुईपुर रेप और मर्डर केस के मुख्य आरोपी प्रभास मंडल के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बरुईपुर रेप और मर्डर केस के मुख्य आरोपी प्रभास मंडल के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद पुलिस उसके घर पहुंची.
वहां बेटे की मौत की सूचना मां को दी तो उन्होंने न सिर्फ अस्पताल जाने से इनकार कर दिया, बल्कि यह भी कहा कि वह उसका शव लेने भी नहीं जाएंगी.
उन्होंने पुलिस से कहा ले जाओ उसे, दफना दो या कहीं भी फेंक दो जो करना है करो. उनका कहना था कि बेटे ने जो
किया, उसी का परिणाम उसे मिला है.
