देश-विदेश तक फैला नेटवर्क, हत्या, रंगदारी और साजिशें... लॉरेंस बिश्नोई की करतूत
भारत में संगठित अपराध की दुनिया में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सबसे चर्चित माना जाता है. इस गैंग पर हत्या, हत्या की साजिश, रंगदारी
भारत में संगठित अपराध की दुनिया में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सबसे चर्चित माना जाता है. इस गैंग पर हत्या, हत्या की साजिश, रंगदारी, धमकी और संगठित अपराध से जुड़े कई गंभीर आरोप हैं. दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग के सदस्यों के खिलाफ अलग-अलग आपराधिक मामले दर्ज हैं. जांच एजेंसियां लंबे समय से इस गैंग के नेटवर्क को तोड़ने में जुटी हुई हैं.
