सड़कों पर बाढ़, मॉल में पानी... बारिश के बाद सामने आई शहर की असली तस्वीर
भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को आखिरकार मानसून ने राहत दी. लेकिन यह राहत ज्यादा देर टिक नहीं पाई. पहली ही तेज बारिश
भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को आखिरकार मानसून ने राहत दी. लेकिन यह राहत ज्यादा देर टिक नहीं पाई. पहली ही तेज बारिश के साथ देश के कई शहरों से वही पुरानी तस्वीरें सामने आने लगीं, जो हर साल मानसून के दौरान देखने को मिलती हैं. कहीं सड़कें तालाब में बदल गईं, तो कहीं बाजार और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पानी में डूब गए. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो एक बार फिर शहरों के सीवेज और ड्रेनेज सिस्टम पर सवाल खड़े कर रहे हैं.
