राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अनिल मिश्रा के खिलाफ मिले कई सबूत, अब एक्शन की तैयारी
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खातों की जांच के बीच चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़ आ गया है. बताया जा रहा है
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खातों की जांच के बीच चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़ आ गया है. बताया जा रहा है कि SIT की रिपोर्ट के आधार पर ट्रस्ट के पूर्व सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा को आरोपी बनाने की तैयारी चल रही है. जांच टीम को उनके खिलाफ कई पुख्ता सबूत मिले हैं, जबकि चंपत राय ने इस मामले पर फिलहाल मौन धारण कर लिया है और कहा है कि जांच टीम की फाइनल रिपोर्ट सामने आने के बाद वह इस मामले में क्रमवार तरीके से जवाब देंगे.
