'हर गली-मोहल्ले में दिखाएंगे खालड़ा की कहानी', सिख संगठन का ऐलान
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को ZEE5 से हटाए जाने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. अब इस विवाद में दिल्ली सिख गुरुद्वारा
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को ZEE5 से हटाए जाने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. अब इस विवाद में दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (DSGMC) भी खुलकर मैदान में उतर आई है. कमेटी ने फिल्म हटाने पर कड़ी नाराजगी जताई है और ऐलान किया है कि वह खुद लोगों को ये फिल्म दिखाएगी. इसके साथ ही जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर स्कूलों और कॉलेजों में सेमिनार भी आयोजित किए जाएंगे.
