बाढ़ में इंसानियत की मिसाल! दरवाजे को स्ट्रेचर बना गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल
महाराष्ट्र के पालघर में मूसलाधार बारिश और बाढ़ के बीच इंसानियत की मिसाल देखने को मिली. यहां केलवे रोड की गर्भवती प्रियंका रवि यादव को
महाराष्ट्र के पालघर में मूसलाधार बारिश और बाढ़ के बीच इंसानियत की मिसाल देखने को मिली. यहां केलवे रोड की गर्भवती प्रियंका रवि यादव को प्रसव पीड़ा होने पर जलभराव के कारण एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी. ऐसे में आशा सेविका दिव्या घरात, समाजसेवक चेतन गावड़ और उनकी टीम ने घर का दरवाजा स्ट्रेचर बनाकर महिला को सीने तक भरे पानी से निकालकर सफाले ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया.
