MP: ऑटो में महिला ने 4 बच्चों को दिया जन्म, चारों की हुई मौत
मध्य प्रदेश के मंडला जिले में एक गर्भवती महिला ने अस्पताल ले जाते समय ऑटो-रिक्शा में चार बच्चों को जन्म दिया, लेकिन जन्म के कुछ
मध्य प्रदेश के मंडला जिले में एक गर्भवती महिला ने अस्पताल ले जाते समय ऑटो-रिक्शा में चार बच्चों को जन्म दिया, लेकिन जन्म के कुछ ही देर बाद चारों नवजातों की मौत हो गई. परिवार ने समय पर एम्बुलेंस न मिलने को हादसे की वजह बताया है. वहीं, स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सातवें महीने में जन्म लेने और सभी बच्चों का वजन करीब 1.5 किलो होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका.
