अचानक US से जापान तक हड़कंप, होर्मुज में हमलों से तेल में भी आग
मिडिल ईस्ट में टेंशन (Middle East Tension) थमती हुई नजर नहीं आ रही है. अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता बैठकों को लेकर आ रहे अपडेट्स
मिडिल ईस्ट में टेंशन (Middle East Tension) थमती हुई नजर नहीं आ रही है. अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता बैठकों को लेकर आ रहे अपडेट्स के बीच दुनिया की 20 फीसदी तेल जरूरत को पूरा करने के लिए जरूरी होर्मुज स्ट्रेट फिर से तनाव की वजह बनता जा रहा है. सब कुछ सही चल रहा था, लेकिन सोमवार और मंगलवार को 24 घंटों में ईरान की ओर से यहां से गुजरने वाले जहाजों पर ट्रिपल अटैक किया गया और इसपर पलटवार करते हुए अमेरिका की ओर से भी फ्रेश स्ट्राइक की गई है.
