32 किलो सोना, 1500 KG चांदी... राम मंदिर ट्रस्ट का हिसाब आया सामने
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वित्तीय विवरण में 31 मार्च 2026 तक का पूरा हिसाब सामने आया है. रिपोर्ट के अनुसार ट्रस्ट को 3,264
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वित्तीय विवरण में 31 मार्च 2026 तक का पूरा हिसाब सामने आया है. रिपोर्ट के अनुसार ट्रस्ट को 3,264 करोड़ रुपये मिले, जिनमें 582 करोड़ रुपये नकद चढ़ावा था. ट्रस्ट के रिकॉर्ड में 32.259 किलोग्राम सोना और 1,518.925 किलोग्राम चांदी दर्ज है. मंदिर निर्माण पर 2,370 करोड़ रुपये खर्च हुए, जबकि ट्रस्ट के पास 1,876.30 करोड़ रुपये की निधि मौजूद है.
