चीन में 5.1 तीव्रता का भूकंप, 2 घंटे में 8 बार हिली धरती
चीन के दक्षिण-पश्चिमी सिचुआन प्रांत में बुधवार सुबह 5.1 तीव्रता का भूकंप आने से लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप का केंद्र गाओशियान काउंटी में
चीन के दक्षिण-पश्चिमी सिचुआन प्रांत में बुधवार सुबह 5.1 तीव्रता का भूकंप आने से लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप का केंद्र गाओशियान काउंटी में था और इसकी गहराई जमीन से करीब 8 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई. चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (CENC) के मुताबिक, भूकंप सुबह 6:12 बजे आया. इसके बाद चीन के भूकंप प्रशासन ने तुरंत लेवल-3 इमरजेंसी रिस्पॉन्स लागू कर दिया और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिए.
