संभल में 101 करोड़ की सरकारी जमीन पर बड़ा एक्शन, फैक्ट्रियां सील
उत्तर प्रदेश के संभल में 101 करोड़ रुपये की सरकारी जमीन से जुड़े कथित घोटाले में प्रशासन का एक और बड़ा एक्शन देखने को मिला
उत्तर प्रदेश के संभल में 101 करोड़ रुपये की सरकारी जमीन से जुड़े कथित घोटाले में प्रशासन का एक और बड़ा एक्शन देखने को मिला है. जिस 38 बीघा जमीन को हाल ही में दोबारा राज्य सरकार के नाम दर्ज कराया गया था, अब उसी जमीन पर बनी मेंथा फैक्ट्री, हड्डी फैक्ट्री, एक दुकान समेत पांच संपत्तियों को प्रशासन ने सील कर अपने कब्जे में ले लिया है.
