दिलजीत दोसांझ की इन 5 फिल्मों ने खूब बटोरीं सुर्खियां
पंजाबी और हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है, जहां उनके प्रोजेक्ट्स सिर्फ मनोरंजन
पंजाबी और हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है, जहां उनके प्रोजेक्ट्स सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रहते. एक तरफ जहां दुनिया उनकी गायकी और कॉमिक टाइमिंग की दीवानी है, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने लगातार ऐसी फिल्मों को चुना है जो पंजाब के अशांत इतिहास, कड़वे सामाजिक सच और असल जिंदगी के किरदारों को पूरी ईमानदारी से पर्दे पर उतारती हैं. हाल ही में उनकी फिल्म 'सतलुज' (जिसका पुराना नाम 'पंजाब 95' था) को लेकर शुरू हुए ताजा विवाद ने इस बात को एक बार फिर साबित कर दिया है. ओटीटी प्लेटफॉर्म 'Zee5' पर रिलीज होने के महज दो दिन बाद ही इस फिल्म को अचानक हटा दिया गया, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर सेंसरशिप और कलाकारों की अभिव्यक्ति की आज़ादी को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है.
