टीम में लौटा 'स्पीड किंग', क्या फिटनेस देगी साथ? ZIM टूर पर असली टेस्ट
अपनी तूफानी रफ्तार से बल्लेबाजों में खौफ पैदा करने वाले मयंक यादव एक बार फिर टीम इंडिया की जर्सी में नजर आने वाले हैं. इस
अपनी तूफानी रफ्तार से बल्लेबाजों में खौफ पैदा करने वाले मयंक यादव एक बार फिर टीम इंडिया की जर्सी में नजर आने वाले हैं. इस युवा तेज गेंदबाज को इस महीने जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है. 24 साल के मयंक अक्टूबर 2024 के बाद पहली बार टीम इंडिया के टी20 स्क्वॉड में लौटे हैं. करीब 21 महीने बाद हुई यह वापसी उनके करियर के लिए बेहद अहम मानी जा रही है.
