अरब सागर में पाकिस्तान का कार्गो प्लेन लापता, शारजाह से भरी थी कराची की उड़ान
पाकिस्तान का एक कार्गो प्लेन अरब सागर में लापता हो गया है. इस कार्गो प्लेन में चालक दल के पांच सदस्य सवार थे. विमान संयुक्त
पाकिस्तान का एक कार्गो प्लेन अरब सागर में लापता हो गया है. इस कार्गो प्लेन में चालक दल के पांच सदस्य सवार थे. विमान संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह से कराची जा रहा था. पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा है कि विमान का पता लगाने के लिए अरब सागर में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. के2 एयरवेज के बोइंग 737 विमान से कराची से लगभग 155 नॉटिकल मील पश्चिम में रडार संपर्क टूट गया था.
