US जांच एजेंसी ने बिश्नोई गैंग पर कसा शिकंजा, 24 लोग गिरफ्तार
अमेरिकी अधिकारियों ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई शुरू की है. अमेरिका, कनाडा और यूरोप में 24 लोगों को
अमेरिकी अधिकारियों ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई शुरू की है. अमेरिका, कनाडा और यूरोप में 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' नाम के इस ऑपरेशन में उन नेटवर्कों को निशाना बनाया गया, जो कई अलग-अलग देशों में हत्या, जबरन वसूली, ड्रग तस्करी, अपहरण, हथियारों से जुड़े अपराध और दूसरे संगठित अपराधों में शामिल थे.
