कम उम्र में सफेद हो रहे बाल? रसोई की चीजों से बनाएं नेचुरल डाई
आजकल 20-30 की उम्र में ही बाल सफेद होने की समस्या आम होती जा रही है. बढ़ते प्रदूषण और गलत खानपान के कारण टीनएजर्स तक
आजकल 20-30 की उम्र में ही बाल सफेद होने की समस्या आम होती जा रही है. बढ़ते प्रदूषण और गलत खानपान के कारण टीनएजर्स तक के बाल सफेद होने लगे हैं. ऐसे में लोग सभी लोग केमिकल वाली डाई की तरफ भागते हैं. हालांकि, फिर कुछ दिन बाद ही ये बाल फिर से सफेद दिखाई देने लगते हैं.
कई बार तैयार होते समय शीशे में अचानक सामने की तरफ एक-दो सफेद बाल नजर आ जाते हैं. ऐसे में पूरा हेयर कलर या मेहंदी लगाना न तो आसान लगता है और न ही इतना समय होता है. इसके साथ ही बार-बार केमिकल वाले हेयर कलर का इस्तेमाल बालों को नुकसान भी पहुंचा सकता है.
अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आप रसोई में रखी कुछ चीजों से घर पर ही एक बहुत नेचुरल रूट टचअप पाउडर बना सकते हैं. ये पाउडर आपके बहुत काम आ सकता है. इसे लगाने में कुछ ही सेकंड लगते हैं और इससे सफेद बाल आसानी से छिपाए जा सकते हैं.
क्यों खास है ये नेचुरल रूट टचअप पाउडर? 1. केमिकल से बचाव: इस रूट टचअप पाउडर में इस्तेमाल होने वाली ज्यादातर चीजें घर की रसोई में मिल जाती हैं. इसलिए बार-बार केमिकल वाले हेयर कलर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती.
