जिस हत्या ने बिगाड़े थे भारत-कनाडा के रिश्ते, अब उसमें लॉरेंस बिश्नोई का नाम
ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में जून 2023 में हुई खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर अमेरिका की जांच एजेंसियों ने बड़ा खुलासा
ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में जून 2023 में हुई खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर अमेरिका की जांच एजेंसियों ने बड़ा खुलासा किया है. अमेरिकी न्याय विभाग ने दावा किया है कि भारत में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके कथित सहयोगी सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ ने निज्जर की हत्या का आदेश दिया था.
