TMC Row: बागी गुट को ECI ने 10 जुलाई तक का समय दिया, संगठनात्मक चुनाव और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं पर मांगा जवाब
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में चल रहे अंदरूनी विवाद के बीच चुनाव आयोग ने ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट को बड़ी राहत देते हुए
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में चल रहे अंदरूनी विवाद के बीच चुनाव आयोग ने ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट को बड़ी राहत देते हुए अपना पक्ष रखने के लिए 10 जुलाई तक का समय दिया है। सूत्रों के मुताबिक, आयोग ने बागी गुट से पार्टी के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं और संगठनात्मक चुनावों से जुड़े अपने दावों के समर्थन में दस्तावेज और जवाब शुक्रवार शाम 5:30 बजे तक जमा करने को कहा है।
