बंगाल: बाप-बेटे का अपहरण कर BJP दफ्तर में रखा! आई पार्टी की सफाई
पश्चिम बंगाल के नरेंद्रपुर इलाके से कथित तौर पर अगवा किए गए एक 17 वर्षीय किशोर और उसके पिता को पुलिस ने दक्षिण कोलकाता स्थित
पश्चिम बंगाल के नरेंद्रपुर इलाके से कथित तौर पर अगवा किए गए एक 17 वर्षीय किशोर और उसके पिता को पुलिस ने दक्षिण कोलकाता स्थित एक बीजेपी कार्यालय से सुरक्षित बरामद किया.
पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. हालांकि, बीजेपी ने आरोपियों से किसी भी तरह के संगठनात्मक संबंध से इनकार किया है.
पुलिस के मुताबिक, कथित अपहरण की घटना रविवार को नरेंद्रपुर इलाके में हुई थी. पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के कुछ देर बाद
उन्हें फोन कर 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई.
