खाटू श्याम के दरबार जाने वालों के लिए आई बड़ी खबर, बनेगा रेलवे स्टेशन
खाटू श्याम जी मंदिर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए नया रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंदिर ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल
खाटू श्याम जी मंदिर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए नया रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंदिर ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान इसकी घोषणा की. स्टेशन सीकर-रींगस रेलखंड पर पलसाना और बावरी ठिकरिया स्टेशनों के बीच बनेगा. आधुनिक सुविधाओं से लैस यह स्टेशन श्रद्धालुओं की यात्रा को आसान और सुविधाजनक बनाएगा.
