स्टेशन ही डूबा, लोकल ट्रेन भी बंद... पालघर में कई KM पैदल चलने को मजबूर लोग
महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई इलाके में लगातार चौथे दिन हुई मूसलाधार बारिश के बाद जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया. शहर की कई
महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई इलाके में लगातार चौथे दिन हुई मूसलाधार बारिश के बाद जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया. शहर की कई सड़कें नदियों में तब्दील हो गईं. जगह-जगह घुटनों से लेकर कमर तक पानी भर जाने से वाहन बीच रास्ते में फंस गए और लोगों को आवाजाही के लिए ट्रैक्टर का सहारा लेना पड़ा. रेलवे सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित रहीं, जिससे हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.
