सपा विधायक ने स्कूल में मनाया अखिलेश का जन्मदिन, FIR दर्ज
कानपुर में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई के खिलाफ सरकारी स्कूल में अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाने के मामले में एफआईआर दर्ज हुई है. आरोप है
कानपुर में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई के खिलाफ सरकारी स्कूल में अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाने के मामले में एफआईआर दर्ज हुई है. आरोप है कि बिना विभागीय अनुमति के स्कूल परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया और बच्चों को ड्रेस वितरित की गई. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रधानाध्यापक को निलंबित किया गया. उनकी शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 132 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
