चीन में बाढ़ के कहर में 20 लोगों की मौत, स्नेक फार्म से निकले 900 सांप
चीन में भीषण बाढ़ से भारी तबाही मची है. इस आपदा में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 331 लोग घायल
चीन में भीषण बाढ़ से भारी तबाही मची है. इस आपदा में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 331 लोग घायल हुए हैं. बाढ़ के कारण एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, पानी के तेज बहाव में एक स्नेक फार्म ढह गया और वहां से करीब 900 सांप बाहर निकलकर आसपास के इलाकों में फैल गए, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया.
