बिहार में 25 साल का रिकॉर्ड टूटा, सजा दिलाने की रफ्तार हुई 5 गुना तेज
बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का दावा है कि राज्य में भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई और आरोपियों को सजा दिलाने की रफ्तार पहले के मुकाबले
बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का दावा है कि राज्य में भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई और आरोपियों को सजा दिलाने की रफ्तार पहले के मुकाबले काफी तेज हुई है.
ब्यूरो के अनुसार, 2025 में 30 आरोपियों को सजा दिलाई गई, जो पिछले 25 वर्षों के औसत से करीब पांच गुना अधिक है. एफआईआर, ट्रैप
केस और भ्रष्टाचार से अर्जित संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है. सबसे ज्यादा कार्रवाई राजस्व एवं भूमि सुधार
विभाग के अधिकारियों के खिलाफ हुई.
