Red Bull की 53 हजार से ज्यादा एनर्जी ड्रिंक की केन सीज
राजस्थान के जयपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 'शुद्ध आहार, मिलावट पर वार' अभियान के तहत रेड बुल एनर्जी ड्रिंक के गोदाम पर छापा मारकर
राजस्थान के जयपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 'शुद्ध आहार, मिलावट पर वार' अभियान के तहत रेड बुल एनर्जी ड्रिंक के गोदाम पर छापा मारकर 53,256 बोतलें सीज कर दीं.
जांच में कैन पर "Energy Drink" और "Vitalizes Body and Mind" जैसे दावे एफएसएसएआई के दिशा-निर्देशों के अनुसार भ्रामक पाए गए. नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं.
रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. विभाग ने लोगों से भ्रामक दावों वाले उत्पादों से सतर्क रहने की अपील की है.
