गोवा में किराये की महिंद्रा थार पर लगेगी रोक! सरकार ला रही बड़ा प्रस्ताव
गोवा सरकार सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए किराये पर चलने वाली महिंद्रा थार एसयूवी के नए लाइसेंस पर रोक लगाने की तैयारी में
गोवा सरकार सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए किराये पर चलने वाली महिंद्रा थार एसयूवी के नए लाइसेंस पर रोक लगाने की तैयारी में है. हाल के महीनों में थार से जुड़े कई गंभीर हादसों के बाद सरकार ने इस दिशा में कदम बढ़ाया है. प्रस्ताव को जल्द स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के सामने रखा जाएगा.
