खिसकती जमीन और फिसलती जिंदगी... वायनाड लैंडस्लाइड की खौफनाक Photos
मलबे की चपेट में मजदूरों को लाने-ले जाने वाली एक निजी बस भी पास की नदी में जा गिरी और आधी पानी में डूब गई
मलबे की चपेट में मजदूरों को लाने-ले जाने वाली एक निजी बस भी पास की नदी में जा गिरी और आधी पानी में डूब गई. हादसे के बाद पूरा पुल और आसपास का इलाका मोटी मिट्टी की परत से ढक गया.
राज्य के जनसंपर्क विभाग (पीआरडी) के अनुसार, आठ घायलों को सुरक्षित निकालकर मेप्पाडी स्थित विम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में हीरा कुमार, दिलीप, सूरज यादव, संजय ठाकुर, रजनीश, तनमय घोष, कूपामल (जया), कुंजू और संतोष कुमार शामिल हैं.
प्रभावित परिवारों के लिए चुलिक्का सरकारी एलपी स्कूल में राहत शिविर शुरू किया गया है और आसपास के लोगों को एहतियातन वहां पहुंचाया जा रहा
है. (Photo: PTI)
