पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर किया विदेश से लौटे पति का मर्डर, ऐसे खुला राज
बिहार के किशनगंज का एक घर मातम में डूबा था. पति की मौत पर सबसे ज्यादा मातम पत्नी मना रही थी. उसी घर की दीवारों
बिहार के किशनगंज का एक घर मातम में डूबा था. पति की मौत पर सबसे ज्यादा मातम पत्नी मना रही थी. उसी घर की दीवारों के पीछे एक ऐसा राज दफन था, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया. बीवी हर आने वाले के सामने आंसू बहा रही थी और दावा कर रही थी कि चोर घर में घुसे और उसके पति की हत्या कर फरार हो गए. लेकिन पुलिस की गहरी तफ्तीश में धीरे-धीरे सच बाहर आने लगा और महज 36 घंटे में जो कहानी सामने आई, उसने इस हत्याकांड को बिहार के चर्चित मामलों में शामिल कर दिया.
