केरल के वायनाड लैंडस्लाइड पर बड़ा खुलासा, मंत्री ने बताया 'मानव निर्मित आपदा' टनल प्रोजेक्ट पर उठे सवाल
केरल के वायनाड जिले के कल्लाडी में हुए भूस्खलन को लेकर राज्य सरकार के मंत्रियों ने बड़ा दावा किया है. सरकार का कहना है कि
केरल के वायनाड जिले के कल्लाडी में हुए भूस्खलन को लेकर राज्य सरकार के मंत्रियों ने बड़ा दावा किया है. सरकार का कहना है कि यह प्राकृतिक नहीं, बल्कि 'मानव निर्मित' भूस्खलन था. मंत्रियों के मुताबिक, टनल निर्माण के दौरान निकाली गई मिट्टी को वैज्ञानिक तरीके से नहीं हटाया गया, जिसकी वजह से भारी बारिश में मिट्टी खिसक गई और यह हादसा हो गया.
