हर्षिल से कैसे अलग है वायनाड की ग्रे राइनो लैंडस्लाइड... मलबे में धंस गए सारे नियम
साल 2024 में आए विनाशकारी भूस्खलन के घाव अभी पूरी तरह भरे भी नहीं थे कि केरल का खूबसूरत पर्वतीय जिला वायनाड एक बार फिर
साल 2024 में आए विनाशकारी भूस्खलन के घाव अभी पूरी तरह भरे भी नहीं थे कि केरल का खूबसूरत पर्वतीय जिला वायनाड एक बार फिर मलबे और चीख-पुकार के नीचे दब गया है. पिछले 24 घंटों में इस इलाके में रिकॉर्ड 265 मिलीमीटर की मूसलाधार बारिश दर्ज की गई है, जिसके बाद मेप्पाडी के पास कल्लाडी में निर्माणाधीन जुड़वां सुरंग परियोजना (अनाक्कमपोयिल-कल्लाडी-मेप्पाडी) पर एक और भीषण भूस्खलन हुआ.
