युद्ध की त्रासदी और खामेनेई का गम... ईरान तलाश रहा अपना न्यू नॉर्मल
ईरान की राजधानी तेहरान की सड़कों पर दिवंगत सर्वोच्च नेता को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़े जनसैलाब की तस्वीरें सभी ने देखी. अब यहां
ईरान की राजधानी तेहरान की सड़कों पर दिवंगत सर्वोच्च नेता को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़े जनसैलाब की तस्वीरें सभी ने देखी. अब यहां जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है. ईरानी अधिकारियों ने इस अंतिम संस्कार को देश के इतिहास का सबसे बड़ा राजकीय अंतिम संस्कार बताया था. अब बाजार फिर से खुल चुके हैं, सड़कों पर यातायात सामान्य हो गया है, कई पाबंदियां हटा ली गई हैं और लोग अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में लौट रहे हैं, हालांकि देश में अब भी क्षेत्रीय तनाव छाया हुआ है.
