वायनाड लैंडस्लाइड 'मानव निर्मित आपदा! टनल प्रोजेक्ट पर उठे सवाल
केरल के वायनाड के कल्लाडी में हुए भूस्खलन को राज्य सरकार ने "मानव निर्मित" आपदा बताया है. मंत्रियों का कहना है कि टनल निर्माण से
केरल के वायनाड के कल्लाडी में हुए भूस्खलन को राज्य सरकार ने "मानव निर्मित" आपदा बताया है. मंत्रियों का कहना है कि टनल निर्माण से निकली मिट्टी को वैज्ञानिक तरीके से नहीं हटाने के कारण भारी बारिश में हादसा हुआ. घटना में एक व्यक्ति की मौत, सात लोग घायल और सात लापता हैं. सरकार ने निर्माण कंपनी की भूमिका की जांच शुरू कर दी है, जबकि एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियां युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं.
