7 लाख की सुपारी देकर स्कॉर्पियो से मां को कुचलवाया, बेटी अरेस्ट
जयपुर में सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी पाने की चाहत में एक बेटी ने अपनी मां की हत्या की कथित साजिश रच डाली. पुलिस के अनुसार
जयपुर में सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी पाने की चाहत में एक बेटी ने अपनी मां की हत्या की कथित साजिश रच डाली. पुलिस के अनुसार, उसने ताऊ और चचेरे भाई के साथ मिलकर 7 लाख रुपये की सुपारी देकर स्कॉर्पियो से मां को कुचलवाया. मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है.
