Taliban ने Trump के बयान पर तंज कसा, कहा- Bagram Airbase अब सिर्फ सपना | AajTak
तालिबान सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बगराम एयरबेस को वापस लेने के दावे पर चुटकी ली है। अफगानिस्तान के सूचना एवं संस्कृति मंत्री
तालिबान सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बगराम एयरबेस को वापस लेने के दावे पर चुटकी ली है। अफगानिस्तान के सूचना एवं संस्कृति मंत्री मुहाजिर फराही ने कहा कि अमेरिका के लिए बगराम एयरबेस अब सिर्फ एक सपना है। उन्होंने साफ किया कि अमेरिका किसी भी रूप में इस रणनीतिक सैन्य अड्डे पर दोबारा कब्जा नहीं कर सकता। बगराम एयरबेस सोवियत काल में बना था और 2001 के बाद अमेरिकी सेनाओं का सबसे बड़ा ठिकाना रहा।
2021 में अमेरिकी सैनिकों की वापसी के दौरान इसे अफगान प्रशासन को सौंप दिया गया, जिसके बाद तालिबान ने सत्ता पर कब्जा कर लिया। फराही ने पाकिस्तान को भी चेतावनी दी कि अफगानिस्तान अपनी संप्रभुता की रक्षा हर कीमत पर करेगा। उन्होंने कहा कि सीमा बंद होने के कारण तालिबान सरकार ने भारत, ईरान, चीन और मध्य एशिया के जरिए नए व्यापारिक मार्ग विकसित किए हैं।
भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने की बात भी उन्होंने दोहराई। About Channel Join Aaj Tak Whatsapp Channel Watch Our Prime Shows on Aaj Tak Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis Halla Bol — The
nation’s most powerful debate on today’s top issues DasTak 2025 ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ Download Aaj Tak APP, India’s No.1 App Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel Visit Aaj Tak website Subscribe our other Popular YouTube Channels India Today SoSorry Good News Today AajTak AI