उपजाऊ मिट्टी बही, मवेशी भी नहीं रहे... सतारा के किसानों पर कहर बनकर टूटी बारिश
महाराष्ट्र के सतारा जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी है. यहां के वाई तहसील की जांभळी घाटी में पिछले
महाराष्ट्र के सतारा जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी है. यहां के वाई तहसील की जांभळी घाटी में पिछले 24 घंटे के दौरान रिकॉर्ड 550 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है.
इस भारी बारिश के बाद नदियां, नाले और पहाड़ी झरने उफान पर आ गए हैं. बाढ़ के तेज बहाव में सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि की
उपजाऊ मिट्टी बह गई है. इतना ही नहीं, कई सड़कें और पुल पानी में डूब गए हैं, जिससे पूरे इलाके का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित
हो गया है.
