'सतलुज' के इस सीन पर सवाल, सुसाइड बॉम्बिंग को किया ग्लोरिफाई?
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के एक सीन पर सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही है. कुछ यूज़र्स ने पंजाब के मुख्यमंत्री की कार के
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के एक सीन पर सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही है. कुछ यूज़र्स ने पंजाब के मुख्यमंत्री की कार के पास एक सुसाइड बॉम्बर के पहुंचने और बैकग्राउंड में संगीत के इस्तेमाल पर सवाल उठाए हैं. क्लिप पर रिएक्शन देने वाले कुछ लोगों का कहना है कि यह सीन पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह (जिनका किरदार फिल्म में एसएम जहीर ने निभाया है) की हत्या के एक काल्पनिक वर्शन को महिमामंडित करता हुआ लगता है.
