हिताची का 1,000 करोड़ का निवेश, तमिलनाडु में मिलेंगी 1,000 नौकरियां
निवेश के साथ छात्रों को रोजगार के नए मौके देने की दिशा में तमिलनाडु ने एक बड़ा कदम उठाया है. राज्य सरकार ने जापान की
निवेश के साथ छात्रों को रोजगार के नए मौके देने की दिशा में तमिलनाडु ने एक बड़ा कदम उठाया है. राज्य सरकार ने जापान की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी Hitachi के साथ 1,000 करोड़ रुपये का MoU साइन किया है. इसके तहत राज्य में करीब 1,000 हाई-वैल्यू टेक्निकल नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है. सरकार ने इसे सिर्फ निवेश नहीं, बल्कि राज्य के युवाओं और तकनीकी इकोसिस्टम में बढ़ते भरोसे के तौर पर बताया है.
